💚✨ *Special Announcement* ✨💚

🎉 The Haryana Hub – New Branch Opening 🎉

On 1st November 2025 • Haryana Diwas

📍 Location: Shop Nov. 1, Bhodia Khera Bishnoian, Haryana 125050, India

Service Marquee
हैप्पी कार्ड पैन कार्ड जन्म प्रमाण पत्र मृत्यु प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र निवास प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र राशन कार्ड परिवार पहचान पत्र मेरी फसल मेरा ब्यौरा EWS सर्टिफिकेट फॅमिली आईडी में करेक्शन वोटर कार्ड ऑनलाइन फॉर्म फसल पंजीकरण पेन कार्ड खो गया हो निकलवाए पुलिस वेरीफिकेशन पासपोर्ट बनवाना हो वोटर कार्ड में गलती ठीक करवानी हो कोई भी ऑनलाइन फॉर्म भरवाना हो

Happy Card

Published on 15 Jul 2025 in Important Docs

Happy Card

Happy Card क्या है और कैसे बनवाए

हैप्पी कार्ड हरियाणा सरकार की तरफ से जरी की गयी एक स्कीम है जिसके तहत हरियाणा वासी हरियाणा रोडवेज की बसों में 1000 किलो मीटर तक फ्री यात्रा कर पाएंगे , इसके लिए उनकी सालाना आय १ लाख से कम होनी चाहिए |

Happy Card कैसे बनवाएं

हैप्पी कार्ड बनवाने के लिए आपके परिवार पहचान पत्र में आपकी सालाना आय एक लाख से कम होनी चाहिए

इसके लिए आप हरयाणा रोडवेज की वेबसाइट पर जाकर सीधे आवेदन कर सकते है , अगर आपको हैप्पी कार्ड बनवाने के लिए कोई सहायता चाहिए तो आप निचे कोने में दिए गए चैट बॉक्स के द्वारा हमारी टीम से बात कर सकते है

Happy Card बनवाने के लिए क्या डॉक्यूमेंट चाहिए

हैप्पी कार्ड अप्लाई करने के लिए निचे दिए गए दस्तावेज जरुरी है:-

  • परिवार पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • आधार कार्ड और परिवार पहचान पत्र में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर

क्या इसके लिए हरियाणा का रहने वाला होना चाहिए ?

जी हां, हरियाणा सरकार ने ये सेवा सिर्फ हरियाणा वासियों के लिए ही लागु की है और ये कार्ड केवल हरियाणा रोडवेज के लिए ही मान्य है किसी भी अन्य राज्य की सरकारी बसों और प्राइवेट बसों में ये कार्ड नहीं चलता

क्या इस कार्ड से हर महीने 1000 किलोमीटर की यात्रा कर सकते है

नहीं, ये 1000 किलोमीटर एक साल के लिए मान्य है अगले साल आपको फिर से 1000 किलोमीटर यात्रा मिलेगी

क्या ये कार्ड सिर्फ हरियाणा में ही चलेगा ?

जी हा ये मूल रूप से हरयाणा वासियों के लिए बनाया गया है, हरियाणा रोडवेज की बसे जो दुसरे राज्यों जैसे दिल्ली ,चंडीगढ़, पंजाब , राजस्थान के शहरों में जाती है वह ये मान्य है